Rajasthan: हैवानियत की हद पार, चूरू में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, मारपीट कर कुकृत्य भी किया
पीड़ित ने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ कुकृत्य किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में डरे सहमा युवक ने परिवार के साथ शहर से दूर जाने की बात कही है। आरोपी उसे यहां रहने नहीं देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। इतना ही आरोपियों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया और उसके साथ कुकृत्य भी किया। आरोपी का कसूर इतना था कि उसने शराब बेचने से मना किया था।
पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि गांव में धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। उसने वहां अवैध शराब बेचने से आरोपियों को मना किया था। ऐसे में गुस्साए आरोपी उसे पहले लीलकी बीहड़ ले गए, जहां उसके साथ आरोपियों ने निर्ममता से मारपीट कर की। इसके बाद उसे नग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला। इतना ही नहीं चार जनों ने उसके साथ कुकृत्य भी किया।
बेहोशी की हालत में पीड़ित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और यातनाएं देने की वारदात सामने आने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वारदात के बाद डरे-सहमे शख्स ने कहा कि वह अपने परिवार को लेकर यहां से दूर चला जाएगा। आरोपी उसे यहां रहने नहीं देंगे।
मामले को लेकर सिद्धमुख एसएचओ दिलीप कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना मिली थी। उसके बाद डीओ को पीड़ित के पर्चा बयान लेने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।