फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Foundation stone laid for constitution club in Jaipur Rajasthan  

राजस्थान: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का शिलान्यास, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं के साथ 80 करोड़ में बनेगा

Thu, 10 Feb 2022 10:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 10:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि विधायकों के आवास की समस्या काफी पुरानी थी। विधायक नगर पूर्व व पश्चिम और जालूपुरा में बने विधायक आवास काफी जर्जर हो चुके थे। ऐसे में हमारी सरकार ने कई साल से लंबित विधायकों की समस्या का समाधान करते हुए विधायक आवास परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Foundation stone laid for constitution club in Jaipur Rajasthan  
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का मॉडल देखते सीएम सहित अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में कहा कि कई फैसले ऐसे होते हैं, जो इतिहास में दर्ज होते हैं। जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के निर्माण से प्रदेश का नाम इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक इस क्लब में बैठकर चर्चा करेंगे। इससे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। विधायक आवास परियोजना भी हमारी सरकार की इच्छा शक्ति से मूर्तरूप ले रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायकों के आवास की समस्या काफी पुरानी थी। विधायक नगर पूर्व व पश्चिम और जालूपुरा में बने विधायक आवास काफी जर्जर हो चुके थे। ऐसे में हमारी सरकार ने कई साल से लंबित विधायकों की समस्या का समाधान करते हुए विधायक आवास परियोजना को मंजूरी दी। सभी के सहयोग से यह परियोजना साकार हो रही है। पांच माह में विधायक आवासों का छह मंजिल का ढांचा तैयार होना काफी बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता 200 विधायकों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर भेजती है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें और इस पद की गरिमा को कायम रखें।  
विज्ञापन


समय पर पूरा करेंगे काम 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विधायक एक-दूसरे से वैचारिक चर्चाएं कर पाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवासन मंडल इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय पर पूरा करेगा। मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से विधायकों के बीच सद्भाव का माहौल बनेगा। यह कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 में हमारी सरकार बनी तब राजस्थान आवासन मंडल करीब-करीब बंद होने की हालात में था। आज मानसरोवर में पार्क, प्रताप नगर में ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारियों के लिए आवास योजना, कोचिंग हब और चौपाटी निर्माण जैसे विकास कार्यों से आवासन मंडल के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधाएं मिलेंगी 
आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का निर्माण दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से बेहतर होगा। विस के पास करीब चार हजार 948 वर्गमीटर में करीब 80 करोड़ की लागत से क्लब का निर्माण किया जा रहा है। इसमें रेस्टोरेंट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस हॉल, जिम, सैलून, बैडमिंटन व टेनिस कोर्ट, टेबल टेनिस सहित अतिथियों के ठहरने के लिए कमरों की सुविधा उपलब्ध होगी। यह क्लब एसटीपी, वाटर हार्वेस्टिंग  सिस्टम, सोलर पैनल, पावर बैकअप सिस्टम, सीसीटीवी सहित कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed