फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Madhya Pradesh Chief Minister Digvijay Singh reached Ajmer Dargah

Rajasthan: अजमेर में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-बुलडोजर चलाना है तो नफरत, महंगाई और बेरोजगारी पर चलाओ

Fri, 15 Apr 2022 06:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 15 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अजमेर दरगाह पहुंचे। वहीं मीडिया से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में दंगा-फसाद करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Former Madhya Pradesh Chief Minister Digvijay Singh reached Ajmer Dargah
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी ।

विज्ञापन
 

जियारत के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी वह अजमेर आते हैं तो गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी जरूर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमन चैन और भाईचारे के साथ सभी प्यार और मोहब्बत से रहे। इसके लिए गरीब नवाज की बारगाह में दुआ की है।

विज्ञापन


अजमेर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह ने देश की वर्तमान राजनीति और हालातों पर बेबाकी से अपने बयान दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की मुख्य समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है। धर्म के नाम पर दंगे फसाद कराए जा रहे हैं। धार्मिक उन्माद और नफरत फैला कर देश चलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत के अखंड भारत के बयान पर कही ये बात
दिग्विजय सिंह ने खरगौन हिंसा के आरोपियों के घर तोड़ने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाना है तो नफरत पर चलाओ, महंगाई और बेरोजगारी पर चलाओ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के अखंड भारत बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखण्ड भारत का मतलब पाकिस्तान और बांग्लादेश भी फिर से भारत में शामिल होंगे। यह सवाल मुझसे नहीं नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए। 



गरीब और गरीब होता जा रहा है
उन्होंने कहा कि हमें राजनीति की चिंता नहीं, हमें इस देश की चिंता है। जिस तरह से इस देश के हालात साल 2014 के बाद से बिगड़ते जा रहे हैं, वह चिंता का विषय है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर ओर अमीर होता जा रहा है। यह खाई धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जबकि यूपीए के शासनकाल में लगभग 15 करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया गया था, जिन्हें वापस से गरीबी में धकेल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed