{"_id":"63c0c52403b7757d0008ee63","slug":"former-dgp-ml-lathar-became-state-information-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व डीजीपी एमएल लाठर बने राज्य सूचना आयुक्त, गहलोत सरकार ने दी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व डीजीपी एमएल लाठर बने राज्य सूचना आयुक्त, गहलोत सरकार ने दी नियुक्ति
Fri, 13 Jan 2023 08:12 AM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:12 AM IST
सार
गहलोत सरकार ने पूर्व डीजीपी एमएल लाठर को राजस्थान का सूचना आयुक्त बनाया है। वहीं, जस्टिस राम सिंह झाला को राज्य मानव अधिकार आयोग में सदस्य के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी एमएल लाठर बने राज्य सूचना आयुक्त
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार की सिफारिश पर गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र के ऑफ़िस से रिटायर्ड डीजीपी एमएल लाठर की नियुक्ति के आदेश जारी हुए। एमएल लाठर सीएम अशोक गहलोत के विश्वसनीय और खास अधिकारियों में शामिल रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति देकर सरकार ने चुनावी साल में बड़ा तोहफा दिया है, जबकि जस्टिस राम सिंह झाला को राज्य मानव अधिकार आयोग में सदस्य के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
लगातार दूसरे डीजीपी जिन्हें एडजस्ट कर बड़ा पद सौंपा
एमएल लाठर लगातार दूसरे पूर्व डीजीपी हैं, जिन्हें सरकार ने नियुक्ति देकर एडजस्ट किया है। उनसे पहले डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव के वॉल्युनटीयरी रिटायरमेंट लेने के बाद उन्हें आरपीएससी चेयरमैन बनाया था। सीएम गहलोत राजस्थान कैडर के रिटायर होने वाले आईएएस-आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कौन हैं एमएल लाठर ?
राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए रिटायर्ड डीजीपी एमएल लाठर का पूरा नाम मोहनलाल लाठर है। लाठर राजस्थान कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। 10 मई 1961 को जन्मे एमएल लाठर ने एमएससी पास हैं। जाट समाज से हैं और राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के रिश्तेदार हैं। साल 2022 में रिटायर लाठर को पुलिस पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक, बार टू पुलिस मैडल फॉर स्पेशल ड्यूटी, ऑपरेशन पराक्रम मैडल सहित कुल छह पदक मिले थे। वह दौसा, धौलपुर, कोटा ग्रामीण, सिरोही, उदयपुर के पुलिस एसपी पद पर भी रह चुके हैं। डीआईजी बीएसएफ बाड़मेर और बीकानेर, आरएसी, सीआईडी इंटेलीजेंस और राजस्थान पुलिस अकादमी में काम पोस्टिंग रह चुकी है। पुलिस प्लानिंग एंड वेलफेयर, जयपुर रेंज सेकेंड और आरएसी में आईजी पोस्ट पर भी सर्विस की है।
विज्ञापन
सबको साथ लेकर चल रही सरकार
गहलोत सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में कई आईएएस और आईपीएस अफसरों को रिटायरमेंट के बाद महत्वपूर्ण पदों पर पोस्टिंग दे चुकी है। इनमें भूपेंद्र यादव, डीबी गुप्ता, अरविंद मायाराम, डॉ. गोविंद शर्मा, संजय श्रोत्रिय, हरिप्रसाद शर्मा, आलोक त्रिपाठी, रामलुभाया, खेमराज चौधरी, चेतन देवड़ा, एनसी गोयल और जगरूप सिंह यादव शामिल हैं। इनमें मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। इससे मैसेज यह जा रहा है कि सरकार सभी जातियों के पूर्व अफसरों साथ लेकर चलना चाहती है। डायरेक्ट सीएम को रिपोर्ट कर चुके अफसरों और ब्यूरोक्रेसी पर सरकार की लंबे समय तक मजबूत पकड़ वाले अफसरों को सरकार अपने साथ रखना चाहती है।