फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Board President DP Jarauli gets clean chit from SOG in REET Paper Leak Case

REET Paper Leak Case: पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जारोली को एसओजी से मिली क्लीनचिट, 25 जुलाई को होगी अंतिम सुनवाई

Fri, 08 Jul 2022 08:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 08:27 AM IST
सार

रीट लेवल-1 को लेकर नियुक्ति प्रकिया जारी है। जिसको रद्द करने की याचिका कोर्ट में लगाई गई है। वहीं कुछ याचिकाओं में लेवल-2 को बहाल करने की गुहार लगाई गई है। ऐसे में मामले की कोर्ट 25 जुलाई को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
Former Board President DP Jarauli gets clean chit from SOG in REET Paper Leak Case
डीपी जारौली - फोटो : Social Media

विस्तार

रीट लेवल-2 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने पूर्व बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को क्लीनचिट दे दी है। एसओजी ने हाईकोर्ट में मामले से जुड़ी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी। एसओजी ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने जारोली सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों से पूछताछ की थी लेकिन किसी के खिलाफ भी मामला नहीं बनता। जिसके बाद कोर्ट ने एसओजी की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए आगे से जांच की मॉनिटरिंग करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसओजी ने कोर्ट को 40 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें डीपी जारोली से की गई पूछताछ का नोट भी कोर्ट में सब्मिट किया गया है। वहीं मामले की फाइनल सुनवाई 25 जुलाई को होगी। जांच रिपोर्ट में एसओजी ने कोर्ट को बताया कि पूरे मामले में अब तक 71 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें से 65 लोगों के खिलाफ चालान भी पेश किया जा चुका है। 

विज्ञापन


बता दें कि 26 नवंबर 2021 को रीट की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा पहले ही कुछ लोगों के पास रीट का पेपर वॉट्सअप पर आ गया था। सवाईमाधोपुर के गंगापुरसिटी में दो पुलिस कांस्टेबल देवेन्द्र गुर्जर और यदुवीर सिंह के मोबाइल में रीट का पेपर मिला था। दोनों अपनी पत्नियों को नकल करवा रहे थे। दूसरी ओर बीकानेर और किशनगढ़ में हाइटेक तरीके से नकल करते अभ्यर्थी पकड़े गए थे। मामला सुर्खियों में आ गया। उसके बाद सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच एसओजी को सौंप दी थी। पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली और बोर्ड सचिव को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


रीट लेवल-2 का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने पूरी भर्ती परीक्षा को ही रद्द कर दिया था। वहीं रीट लेवल-1 को लेकर नियुक्ति प्रकिया जारी है। इसे लेकर एबीवीपी, मधु नागर और अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसमें से कुछ याचिकाओं में लेवल-2 के साथ लेवल-1 के पेपर को भी रद्द करने की मांग की गई है। वहीं कुछ याचिकाओं में लेवल-2 को बहाल करने की गुहार लगाई गई है। अब मामले की अंतिम सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed