{"_id":"633ae71efb9f0c08aa06ebe2","slug":"for-refusing-to-do-unnatural-acts-sarpanch-cut-private-part-of-youth-with-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: अप्राकृतिक कृत्य करने से मना करने पर सरपंच ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: अप्राकृतिक कृत्य करने से मना करने पर सरपंच ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मामला दर्ज
Mon, 03 Oct 2022 07:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:14 PM IST
सार
राजस्थान में चूरू जिले से दबंगई का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर गांव के सरपंच ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। क्योंकि सरपंच चाह रहा था कि युवक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर थाने के तहत आने वाले गांव जिगसाना ताल में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 25 साल के युवक ने अलायला सरंपच पर अप्राकृतिक कृत्य नहीं करने पर प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
बता दें कि युवक ने तारानगर थाने में बीते दिन रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सोमवार को मामले के बारे में जानकारी दी। मामला बीते महीने सितंबर का है।
विज्ञापन
अब समझिए मामला...
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को रात में करीब साढ़े आठ बजे युवक के पास धर्मवीर राठौड़ पुत्र सवाई सिंह राजपूत का फोन आया। धर्मवीर ने युवक से कहा, पेट्रोल पंप पर अकेले आ जाना, कुछ बात करनी है। वहां पहुंचने पर धर्मवीर युवक को अपने घर ले गया और खाना खाने को कहा। उसके बाद धर्मवीर ने युवक से अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य करने को कहा। युवक के मना करने पर धर्मवीर ने खाने में कुछ मिलाकर उसे खिलाया, जिससे युवक बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालात में धर्मवीर युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। जब युवक ने सहयोग नहीं किया तो धर्मवीर ने गुस्से में आकर उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। सुबह छह बजे जब युवक को होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।
इस बारे में जब युवक ने धर्मवीर से पूछा कि आपने मेरे साथ क्या किया तो उसने कहा, मुझे जो करना था वह कर लिया। इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। युवक को धर्मवीर बार-बार फोन कर मुकदमा नहीं दर्ज करवाने की धमकी देता रहा और कहता था कि मैं बहुत पॉवरफुल आदमी हूं। फिलहाल, युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच तारानगर डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा कर रहे हैं।