Rajasthan: सीकर में फूड पॉइजनिंग से 40 बीमार, श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने से बिगड़ी सभी की तबीयत
शेखावाटी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में एक परिवार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम था। 150 लोगों ने प्रसाद के रूप में कांजी वड़ा और अन्य चीजें खाई थी। जिसके बाद अधिकांश लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के रामगढ़ शेखावाटी इलाके में फूड पॉइजनिंग से 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। एक श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने से लोगों को जी मचलने और उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद वे रामगढ़ शेखावाटी सीएचसी पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है।
जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में खटीकान प्याऊ के पास स्वामी परिवार में सत्यनारायण स्वामी का शनिवार को श्राद्ध था। कार्यक्रम में कांजी के बड़े भी बनाए गए। शाम करीब 7 बजे मोहल्ले वासियों ने खाना खाया। उसके बाद उन्हें जी मचलने और उल्टी जैसी शिकायत हुई। ऐसे में करीब 35 से ज्यादा लोग रामगढ़ शेखावाटी सीएचसी पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी में डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. सुभाष राठी, डॉ. शाकिर अहमद, लैब प्रभारी रमाकान्त काछवाल, मेल नर्स प्रथम रिछपाल नेहरा, राकेश धौलपुरिया, जयप्रकाश चोहला, भवानीसिंह शेखावत के नेतृत्व में सीएचसी स्टॉफ ने मरीजों का इलाज करना शुरू किया।
परिजनों ने बताया कि श्राद्ध के कार्यक्रम में करीब 150 से 170 लोगों ने प्रसाद के तौर पर भोजन किया था। परिजनों के अनुसार श्राद्ध के भोजन में पचधारी के लड्डू, कांजी बड़ा, सब्जी और पूड़ी बनाई गई थी। कांजी बड़ा बनाने के दौरान हुई लापरवाही के कारण आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को फूड पॉइजनिंग की घटना हुई है।