{"_id":"616f340e2ea125c4ee9484ef272b223a","slug":"five-police-man-suspended-in-rajasthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबो की मौत पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबो की मौत पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में 'गुलाबो' नाम की कुतिया की देखभाल में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गुलाबो बिहार पुलिस के डॉग स्क्वॉड की सदस्य थी।
विज्ञापन
गुलाबो की मौत 8 फरवरी को रोहतास ज़िले में एक सड़क हादसे में हो गई थी, वह शाहाबाद रेंज मुख्यालय में तैनात थी। घटना के बाद सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विनय कुमार ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विनय कुमार ने बीबीसी को फोन पर बताया, ''जांच में पाया गया कि गुलाबो की देखभाल के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की चूक के कारण वह सड़क पर चली गई और फिर हादसे का शिकार हुई, इस आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।''
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुलाबो तीन अन्य विदेशी नस्ल के कुत्तों के साथ गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के बाद पटना से शाहाबाद रेंज मुख्यालय भेजी गई थी।