{"_id":"629b4fb67978ad2cdc717b90","slug":"first-time-husband-and-wife-judge-in-rajasthan-high-court-shubha-mehta-kuldeep-mathur-mahendra-kumar-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शुभा मेहता की नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार पति-पत्नी जज, कुलदीप माथुर भी नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शुभा मेहता की नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार पति-पत्नी जज, कुलदीप माथुर भी नियुक्त
Sat, 04 Jun 2022 06:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 06:01 PM IST
सार
केंद्र ने एडवोकेट कुलदीप माथुर और जिला न्यायाधीश शुभा मेहता को हाईकोर्ट का जज नियुक्ति किया है। शुभा के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल पहले से ही राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं।
विज्ञापन
शुभा मेहता के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट में पति-पत्नी जज के रूप में एक साथ काम करेंगे। प्रदेश हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने एडवोकेट कुलदीप माथुर और जिला न्यायाधीश शुभा मेहता की राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति की है। न्यायाधीश शुभा मेहता के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति की है। केंद्र ने एडवोकेट कुलदीप माथुर और जिला न्यायाधीश शुभा मेहता को हाईकोर्ट का जज नियुक्ति किया है। शुभा मेहता के पति जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल पहले से ही राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो कि पति-पत्नी जज के रूप में एक साथ काम करेंगे। उधर, 2 नए जजों की नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की संख्या 27 हो गई है। इससे पहले यहां 25 जज नियुक्त थे। हाईकोर्ट में जज के लिए 50 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
गोयल के पिता भी हाईकोर्ट में रहे हैं जज
जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 6 नवंबर 2019 को उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। जस्टिस महेन्द्र अधिवक्ता कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट में जज बने थे। उनके पिता अनूप चंद गोयल भी राजस्थान हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।
विज्ञापन
यहां भी पति-पत्नी रह चुके हैं जज
दिसंबर 2020 में जस्टिस मुरली शंकर कुप्पुरजू और उनकी पत्नी जस्टिस तमिलसेल्वी टी वलयापलायम ने मद्रास हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले जस्टिस विवेक पुरी और जस्टिस अर्चना पुरी ने नवंबर 2019 में एक ही दिन पंजाब हाईकोर्ट के जज के रूप में भी शपथ ली थी।