{"_id":"626a5f65844d451e7c21d371","slug":"firing-in-broad-daylight-in-dholpur-court-premises-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जमीन विवाद में युवक की हत्या करने के लिए डकैत के भाई ने चलाई गोली, अधेड़ को लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जमीन विवाद में युवक की हत्या करने के लिए डकैत के भाई ने चलाई गोली, अधेड़ को लगी
Thu, 28 Apr 2022 03:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Apr 2022 03:03 PM IST
सार
धौलपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने तारीख पर आए एक युवक की हत्या करने के लिए उस पर फायर कर दिया, लेकिन गोली युवक के सामने आए एक अधेड़ को लग गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल अधेड़ के बयान लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने तारीख पर आए एक युवक की हत्या करने के लिए उस पर फायर कर दिया, लेकिन गोली युवक के सामने आए एक अधेड़ को लग गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट में तारीख पर पहुंचे युवक रामपाल पुत्र इंद्र सिंह निवासी देव का पूरा मोरोली ने घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि डकैत लुक्का गुर्जर से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। डकैत लुक्का के जेल जाने के बाद उसका भाई इनामी बदमाश रवि गुर्जर उसे मारने की फिराक में था। गुरुवार को जैसे ही रामपाल तारीख के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचा तो वहां घात लगाकर बैठे इनामी बदमाश रवि गुर्जर और उसके साथी ने गोली चला दी।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाश और उसके बीच एक अधेड़ व्यक्ति आ गया। इस कारण गोली उसे लग गई। घायल की पहचान कमल किशोर पुत्र लालाराम जाटव निवासी आंबेडकर कॉलोनी के रूप में हुई है। गोली उसके कनपटी पर जा लगी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन