फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing from two groups in Bikaner four injured

Rajasthan: दो पक्षों में फायरिंग, बोलेरो में लगाई आग, एक झुलसा और एक शख्स के पैर में लगी गोली

Thu, 28 Apr 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Apr 2022 03:33 PM IST
सार

बीकानेर के सुरधना गांव में बच्चों से शुरू हुआ विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद फायरिंग हुई और लाठी-डंडे भी चले। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Firing from two groups in Bikaner four injured
आग से झुलसे व्यक्ति का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के सुरधना गांव में बच्चों से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद फायरिंग हुई और लाठी-डंडे भी चले। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से गाड़ियां भी भिड़ाई। इस विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि फिल्मी स्टाइल में हुई मारपीट की इस घटना में फायरिंग भी हुई है। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी। इससे बोलेरो में सवार गिरधारी राम गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही मोडाराम और ओम प्रकाश के चोटें आई हैं। वहीं नरू सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। दबिश के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन


मारपीट में घायल नरु सिंह के भतीजे युवराज सिंह ने बताया कि उम्मेद सिंह, नरपत सिंह, मोडाराम, गिरधारी बोलेरो से अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में 15 से 20 लोग घात लगाकर बैठे थे। बोलेरो के सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपियों ने कैंपर गाड़ी को आगे लगा दिया और बोलेरो में ट्रैक्टर से टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरातफरी में उमेद सिंह और ओम प्रकाश गाड़ी से कूद गए। इसके बाद आरोपियों ने बोलेरो में आग लगा दी। गाड़ी में सवार गिरधारी बुरी तरह से झुलस गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed