फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fire near railway tracks in Pali driver run train in reverse

Rajasthan: पटरियों के दोनों तरफ झाड़ियों में लगी आग, रेलवे चालक ने पांच किमी तक उल्टी दौड़ाई ट्रेन

Fri, 21 Oct 2022 07:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 07:53 AM IST
सार

पटरियों को आग से घिरा देखकर ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को रिवर्स में दौड़कर रोहट रेलवे स्टेशन पर ले गया। जिससे ट्रेन तीन घंटे लेट हो गई। आग बुझने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
fire near railway tracks in Pali driver run train in reverse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के पीर दुल्हेशाह-चोटिला के निकट गुरुवार दोपहर रेलवे पटरी के आस-पास दोनों तरफ झाड़ियों में आग लग गई। उसी समय बीकानेर-बांद्रा ट्रेन आ गई। आग देखकर ट्रेन चालक ने करीब पांच किलोमीटर तक ट्रेन को उलटा दौड़ाकर रोहट रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। ट्रेन करीब तीन घंटे तक रोहट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग लगने का कारण नहीं पता चला। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली। समाजसेवियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। पटरी के एक तरफ आग बुझा ली गई लेकिन तेज हवा के कारण दूसरी ओर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान जोधपुर की तरफ से बीकानेर-बांद्रा ट्रेन आने लगी। ट्रेन चालक ने बीच रास्ते में पटरी के आस-पास आग और धुआं देखते ही सूझबूझ से ट्रेन को बीच में ही रोक दिया और ट्रेन को वहीं से वापस उलटा चलाते हुए रोहट रेलवे स्टेशन पर ले जाकर खड़ा कर दिया। ट्रेन करीब तीन घंटे तक ट्रेन रोहट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इधर, आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दमकल को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इसके बाद रोहट रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed