Ajmer: किशनगढ़ की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
किशनगढ़ की कॉटन फैक्ट्री में लगी आग में कच्चा माल और तैयार माल जलकर खाक हो गया। जिससे मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले के किशनगढ़ के सिलोरा स्थित कॉटन फैक्ट्री में सोमवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
फैक्ट्री में कार्य कर रहे श्रमिकों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर किशनगढ़ से पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के चलते फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार माल जलकर राख हो गया। बहरहाल, देर रात हुए आगजनी कांड में लाखों रुपये के नुकसान हुआ है।