{"_id":"62a61b0999716241d12c4ce2","slug":"fire-broke-out-in-car-that-collided-with-11-thousand-kv-pole-school-student-burnt-alive-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 11 हजार केवी के पोल से टकराते ही कार में लगी आग, एक स्कूली छात्र जिंदा जला, तीन को महिला ने बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 11 हजार केवी के पोल से टकराते ही कार में लगी आग, एक स्कूली छात्र जिंदा जला, तीन को महिला ने बचाया
Sun, 12 Jun 2022 10:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:27 PM IST
सार
जलती कार में फंसे तीन युवकों को एक महिला ने शीशा तोड़कर बाहर निकालने में मदद की, लेकिन एक छात्र बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
इस तरह जल गई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक हादसे में स्कूली छात्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य तीन छात्रों को एक महिला ने बचा लिया। यह हादसा कुचामन के हीरानी गांव में हुआ। दरअसल, रविवार को हीरानी गांव में एक कार में सवार स्कूली छात्रों ने 11 हजार केवी के ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रांसफार्मर कार पर और उसमें आग लग गई। कार में फंसे छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची एक महिला ने बांस से कार का शीशा तोड़कर उनके बाहर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन एक छात्र कार में ही जिंदा जल गया।
पुलिस ने बताया कि कार में चार स्कूली छात्र सवार थे। जिनमें से ड्राइवर समेत तीन को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चौथा उसी में फंस गया। जब तक कार में लगी आग पर काबू पाया गया वह बुरी तरह जल गया था। हादसे के बाद कार से बाहर निकले तीन छात्र मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा जले छात्र सुरेश को कुचामन जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद फरार हुए तीनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान एक घायल छात्र हीरानी गांव की लखजी का बास ढाणी का निकला।
19 साल के घायल छात्र पिंटू दादरवाल ने पुलिस को बताया, रविवार दोपहर को उसके दोस्त सुरेश, मनीष और एक अन्य उसकी ढाणी में आए थे। इसके बाद तीनों दोस्त और ड्राइवर कार से घूमने के लिए निकले। हीरानी गांव से निकलते ही सड़क पर एक पत्थर पड़े होने से उनकी कार बेकाबू हो गई और ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकरा गई। ट्रांसफॉर्मर के कार पर गिरते ही उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आग में फंसे युवकों को देख स्थानीय महिला संतोष देवी पत्नी कानाराम मेघवाल मौके पर पहुंची। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बांस से कार के शीशे तोड़े और 3 लोगों को बाहर निकाला। जिनमें पिंटू दादरवाल, मनीष कुमावत और कार चला रहा ड्राइवर शामिल था। वहीं सुरेश कुमावत की जिंदा जलने से मौत हो गई। कार चालक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।