फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fight Between Two Groups Of Transgender In Bikaner Rajasthan 

Rajasthan: बीकानेर में इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, दो गंभीर घायल

Fri, 25 Feb 2022 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Feb 2022 05:21 PM IST
सार

बीकानेर में इलाके को लेकर दो किन्नरों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक किन्रर पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे इलाके से आए किन्नर उनके क्षेत्र में दबंगई से होली की वसूली कर रहे थे और कर धमकियां भी दे रहे थे।  

विज्ञापन
Fight Between Two Groups Of Transgender In Bikaner Rajasthan 
थाने पहुंचे किन्नर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में किन्नरों के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो किन्नरों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। एक पक्ष के किन्नरों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से आए किन्नरों ने बदमाश युवकों के साथ मिलकर शहर के किन्नरों संग मारपीट की है। इसके विरोध में किन्नर समाज के लोग कोटगेट पुलिस थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


किन्नर रानी बाई ने बताया कि कुछ बाहर से आए कुछ किन्नर दबंग तरीके से होली की ऊगाही कर रहे थे और हमें फोन कर धमकियां दे रहे थे। किन्नर समाज के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कुछ बदमाश युवकों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। किन्नर रानी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि ऐसे बदमाश प्रवृति के किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed