{"_id":"61eff1afd0db1d252f10b595","slug":"fight-between-senior-and-junior-students-of-medical-college-in-jhalawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत: हॉस्टल परिसर में चले बेसबॉल के बल्ले, 3 छात्र घायल, पुलिस ने केस किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत: हॉस्टल परिसर में चले बेसबॉल के बल्ले, 3 छात्र घायल, पुलिस ने केस किया दर्ज
Tue, 25 Jan 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, हॉस्टल परिसर में भी की गई तोड़-फोड़, पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन
झालावाड मेडिकल कॉलेज (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड मेडिकल कॉलेज के जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच किसी बात पर कमेंट करने को लेकर हॉस्टल परिसर में लड़ाई हो गई। सोमवार देर रात हुई इस लड़ाई ने थोड़ी में 2 गुटों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया। लड़ाई के दौरान छात्रों ने बेसबॉल के बल्ले से एक दूसरे को जमकर पीटा और हॉस्टल परिसर में तोड़-फोड भी की। मारपीट में तीन छात्रों को चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विवाद किसी बात पर कमेंट्स को लेकर हुआ था। बाद में यह लड़ाई जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच का बन गया। इस पूरे मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के डीन से भी की गई है। माना जा रहा है कॉलेज प्रबंधन भी छात्रा पर एक्शन ले सकता है। उधर कोतवाली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन