फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fight between municipality EO and councilor husband in dispute over encroachment

Bundi: नगर पालिका ईओ और पार्षद पति के बीच मारपीट, राजीव कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद, केस दर्ज

Tue, 11 Apr 2023 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Apr 2023 09:24 AM IST
सार

राजीव कॉलोनी कच्ची बस्ती में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नैनवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर का पार्षद महिला अजीजा बानों के विरोध किया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Fight between municipality EO and councilor husband in dispute over encroachment
ईओ और पार्षद पति के बीच मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हिंडोली-नैनवां से विधायक और राज्यमंत्री अशोक चांदना के दौरे से एक दिन पहले जिले के नैनवां कस्बे में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और कांग्रेसी पार्षद के पति साजिद शैरा के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट और हाथापाई हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को नैनवा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर दलबल के साथ राजीव कॉलोनी कच्ची बस्ती में अतिक्रमण हटाने गए थे। यहां पार्षद महिला अजीजा बानों ने इसका विरोध किया। महिला पार्षद का कहना था कि कस्बे में और भी कई जगह बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखे हैं, जिन्हें पालिका प्रशासन खुद खड़े रहकर करवाता है। पहले ऐसे अवैध निर्माणों को तोड़ा जाए। उन्होंने अतिक्रमण कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताते हुए कहा कि यह गरीबों के साथ अन्याय है क्षेत्र में झोपड़ी और कच्चे मकान बनाकर रहने वाले गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दरमियान पार्षद पति बीच में आ गए, पार्षद पति ने भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए नगर पालिका ईओ को धमकाते हुए कहा कि मुझे पता है तुम गाड़ी में चलते हो, अकेले चलते हो...ध्यान रख लेना। यह सुनते ही नगर पालिका ईओ मुकेश नागर आपा खो बैठे और उन्होंने पार्षद पति का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पुलिस और मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाओ कर पार्षद पति और ईओ को अलग किया। उसके बाद भी अधिशासी अधिकारी उकसाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी पार्षद के पति साजिद शैरा ने विरोध करते हुए पीडब्ल्यूडी के पास रमेश भट्टा वाले का अवैध निर्माण, पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रमोद जैन का उनियारा रोड पर तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण और कांग्रेस के ही पार्षद नबील अंसारी का नाम लेते हुए नेमीचंद कटले में नौ दुकानें दो बाड़े नगर पालिका की बेशकीमती भूमि पर बताएं, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई है। इससे पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पार्षद पति ने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि तुम भ्रष्ट हो, पहले ट्रैप हो चुके हो। आपको बता दें कि ईओ मुकेश नागर जोबनेर नगर पालिका ईओ रहते 10 मार्च 2017 को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने ट्रैप किया था।

राजकार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज
मारपीट के बाद नगर पालिका ईओं ने पार्षद पति के खिलाफ राजकार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं नगरपालिका कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। इधर, महिला पार्षद की ओर से नगरपालिका के वाहन चालक और ईओ के खिलाफ मारपीट करने और महिलाओं के लज्जा भंग करने की रिपोर्ट सौंपी है।


धाकड़ समाज लामबंद
इधर, पालिका ईओ व पार्षद पति के बीच हुई मारपीट से जुड़े मामले में धाकड़ समाज ने लामबंद होकर नैनवा थाने पर प्रदर्शन किया। ईओ को जान से मारने की धमकी से समाज में भारी रोष पैदा हुआ है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन। पुलिस ने राजकार्य की बाधा व मारपीट की धारओं में पार्षद पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed