फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female thieves gang steal from two jewelers

Bikaner: शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय, तीन दिन में दो ज्वैलर्स को बनाया निशाना, लाखों का नुकसान

Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

शहर में सक्रिय महिला चोर गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस गिरोह ने तीन दिन में दो बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दुकान मालिकों को लाखों का चपत लगा दी है।

विज्ञापन
Female thieves gang steal from two jewelers
शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय - फोटो : social media

विस्तार

शहर में एक महिला चोर गिरोह सक्रिय हुआ है। इससे सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। ये महिला गिरोह दो दुकानों को अपना शिकार बना चुका है। तीन दिन में दो बड़ी वारदात को अंजाम देकर इस गिरोह ने दुकान मालिकों को लाखों की चपत लगा दी है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात से इस गिरोह की हकीकत सामने आई है। दुकान मालिकों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सप्ताह भर पहले दोपहर साढ़े तीन बजे नाल थाने के सामने राजेश ज्वैलर्स की दुकान पर पांच महिलाएं आईं, जो घूंघट में थीं। एक महिला की गोद में दो साल का बच्चा भी था। वहां पहुंचकर इन महिलाओं ने दुकानदार राजेश सोनी से बिछिया व नथ दिखाने को कहा। इसी बीच दुकानदार राजेश को बातों में उलझाकर गहनों से भरा एक पूरा बक्शा गायब कर दिया। बक्शे में दो सोने के मंगलसूत्र, कानों के झुमके, नाक में पहनने वाले लोंग थे। गायब हुए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


फुटेज देखी तो सच्चाई आई सामने
महिलाओं के जाने के बाद दुकान मालिक को घटना का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत ही फुटेज चेक की तो मामला सच्चाई सामने आई। राजेश ने घटना के बारे में अपने पिता ओमप्रकाश सोनी और नाल पुलिस को सूचना दी। नाल सीआई विक्रम सिंह चारण ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। महिलाओं के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। आरोपी महिलाओं को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी कॉलोनी में दुकान से ले गईं पायल
वहीं दूसरे मामले में 11 नवंबर की दोपहर में घूंघट में आई चार महिलाएं दुकान से चांदी के जेवर चुरा ले गईं। नया शहर थाना क्षेत्र मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में स्थित श्री गौरी ज्वैलर्स में महिलाओं ने घटना को अंजाम दिया और आराम से निकल गईं। दुकान मालिक दीपक सोनी ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक को बातों में उलझाकर चांदी की 700 ग्राम की पाजेब चुरा ली, जिसकी कीमत करीब 48 हजार रुपए है। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने स्टॉक मिलाया, तो पायजेब गायब मिली। पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed