{"_id":"627249561e6c5c4421420e53","slug":"fathers-friend-raped-girl-in-jaipur-5-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पिता के दोस्त ने 22 साल की युवती से किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर सामने आया सच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पिता के दोस्त ने 22 साल की युवती से किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर सामने आया सच
Wed, 04 May 2022 03:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 03:07 PM IST
सार
पीड़िता में पिता ने बताया कि दो दिन पहले बेटी के पेट में दर्द होने के बाद जांच कराई तो वह पांच महीने की गर्भवती पाई गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्वेलरी व्यापारी की 22 साल की दिव्यांग बेटी है। उसके साथ उसके पिता के दोस्त ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर पूरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के जयसिंहपुरा खोर इलाके का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां हुई जांच में पता चला कि बेटी पांच महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि एक दिन अकेला पाकर अंकल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बात की जानकारी देने पर आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने और उसे बदनाम करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार पीड़ित बेटी के पिता को दोस्त बीते करीब पांच से छह महीने से घर आ रहा था। हफ्ते में एक दिन उसका घर आना होता ही था। इसी बीच एक दिन उसने युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन