{"_id":"64e5edf2fd1b46056304b25d","slug":"father-raping-15-year-old-daughter-for-three-years-in-churu-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से हैवानियत: मां की मौत के 15 दिन बाद पिता ने बेटी से की दरिंदगी, मारपीट कर 2020 से कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से हैवानियत: मां की मौत के 15 दिन बाद पिता ने बेटी से की दरिंदगी, मारपीट कर 2020 से कर रहा था दुष्कर्म
Wed, 23 Aug 2023 05:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:00 PM IST
सार
दो साल पहले नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी पिता ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। दरिंदगी का शिकार हो रही पीड़िता पिता की हरकतों का विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता। इसी तरह वह तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले में एक पिता पत्नी की मौत के बाद बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। पिता की दरिंदगी से 15 साल की बेटी गर्भवती हो गई तो उसने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। साल 2020 के बाद से आरोपी पिता बेटी के साथ डरा धमकाकर दरिंदगी करता आ रहा था। पीड़िता के मामा की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
चूरू की कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता के मामा ने 22 अगस्त की रात आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चूरू में रहने वाली मेरी भांजी ने 21 अगस्त को उसकी भाभी के पास कॉल किया था। इस दौरान उसने भांजी ने भाभी से उसे लेकर जाने की बात कही। भांजी को लेने के लिए वह चूरू आया तो उसने बताया कि 2020 में मां की मौत के 15 दिन बाद से पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दो साल पहले पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी पिता ने बेटी को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। दरिंदगी का शिकार हो रही पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। करीब डेढ़ महीने पीड़िता के भाई अपने पिता को उसकी बहन से साथ दुष्कर्म करते देख लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी पिता ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद भी आरोपी पिता लगातार बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। उसने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। 20 अगस्त की रात आरोपी पिता ने मारपीट कर नाबालिग के साथ गलत काम किया था। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।