ढाई साल तक किया बेटी का यौन शोषण, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौडगढ़ में पुलिस ने बीती रात एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया, जो करीब ढाई साल से नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था।
पिता के खिलाफ बेटी ने ही शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित बेटी ने अपनी नानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वो नानी के घर रहती है और उसकी नानी भी दुष्कर्म में सहयोगी है।
पीड़िता की मां की मौत चार साल पहले हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले ढाई साल से उसका पिता उसकी नानी के घर पर रहकर उसका यौन शोषण कर रहा है।
इस पर देर रात पुलिस उप अधीक्षक ब्रजेश सोनी कोतवाली पुलिस को साथ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे व उसके बयान लिए।
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने अपने पिता की शिकायत नानी से की तो उसने उसे चुप रहने की सलाह देते हुए दुष्कर्म में उसका सहयोग किया।
इससे परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया था, हालांकि पुलिस उसे भीलवाड़ा से बरामद कर लाई।
छोटी बहन ने लिया पिता का पक्ष
पीड़िता जब पुलिस को बयान दे रही थी, उसी दौरान उसकी छोटी बहन अपने पिता का पक्ष लेते हुए उससे मारपीट करने लगी। जिसे पुलिस ने अलग किया।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता अहसान मोहम्मद, निवासी आयड़ जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है व पीड़िता की नानी की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।