फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   father raped 3 year old daughter after wife said no to sex

पत्नी ने नहीं मिटाई हवस, तो बेटी से किया रेप

Thu, 22 Aug 2013 11:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
father raped 3 year old daughter after wife said no to sex

हवस मिटाने के लिए एक बाप किस हद तक गिर सकता है, यह इस खबर से पता चलता है। इस मामले में एक व्यक्ति की पत्नी ने सेक्स से इनकार किया, तो उसने अपनी 3 साल की मासूम बिटिया से दुष्कर्म कर डाला।

विज्ञापन


जयपुर में नाहरगढ़ रोड थाने के तहत आने वाली पुरानी बस्ती में 35 वर्षीय एक शख्स ने देर रात अपनी बिटिया से रेप किया। इसकी वजह यह थी कि उसकी पत्नी ने उसके साथ सेक्स करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


बच्ची जेके लॉन अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। उसे गंभीर चोट आई है। आरोपी पिता को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।

रसोई में अपनी बच्ची से रेप करने के बाद आरोपी उसे अपने मकान से 150 मीटर दूर फेंक आया और शराब पीकर सोने चला गया।

डीसीपी महेंद्र सिंह ने बताया, 'मां की आंख खुली, तो उसने अपने पति को बताया कि बच्ची लापता है। तड़के 3 बजे हम मां-बाप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बच्ची की शिनाख्त की।' बाप ने कहा कि वह दाढ़ी बनवाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक हुआ कि जिसकी बेटी से इतना घिनौना काम हुआ है, वह ऐसा कैसे कर सकता है। पूछने पर गणेश ने बताया कि उसने चार दिन पहले सेक्स किया था, लेकिन मेडिकल जांच कराने पर पता चला कि कुछ घंटे पहले ही उसने किसी से यौन संबंध बनाए हैं।


सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गुनाह स्वीकार कर लिया कि उसी ने अपनी बेटी को बर्बाद किया है। हैरान करने वाली बात है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed