{"_id":"5b2e3bfc4f1c1b264d8b8062","slug":"father-kills-his-daughter-for-honour-killing-in-sri-ganganagar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान के चलते पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान के चलते पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
honour-killing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना इलाके में आज एक पिता ने झूठी शान के कारण अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काट करके हत्या कर दी। अनूपगढ थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बलवीर सिंह ने अपनी बेटी परमजीत कौर (20) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परमजीत का अपने से उम्र में छोटे लड़के से प्रेम प्रसंग था। दोनों कुछ दिन पहले विवाह करने के लिए घर से भाग गए थे। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने पर दोनों की तलाश कर दोनों के परिवार को थाने बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी पिता अपनी बेटी का युवक से विवाह कराने का आश्वासन देकर अपने घर ले गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।