{"_id":"63d23a501e5b9b37393938bd","slug":"father-killed-by-beating-with-a-stick-in-tonk-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोंक में बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोंक में बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह कर देगी हैरान
Thu, 26 Jan 2023 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:02 PM IST
सार
टोंक के बाड़ा जेरिकिला गांव में एक युवक ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पिता की हत्या का मामला
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के टोंक में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए जाने से नाराज एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी। घटना टोंक के बाड़ा जेरिकिला गांव की है। वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीती रात जोगिंदर का अपने पिता नाथू लाल बेरवा से खर्चे के लिए पैसे नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। इससे खफा होकर उसने अपने पिता नाथूलाल पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पिता को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को परिवार के बाकी सदस्य टोंक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार दिया। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते में तोड़ा दम
परिवार के सदस्य गंभीर हालत में नाथूलाल को लेकर जयपुर के लिए निकले। इस दौरान घायल नाथूलाल ने चाकसू के समीप दम तोड़ दिया। बाद में शव को पुलिस ने टोंक लाकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को डिटेन कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन