फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   father in law raped daughter in law alwar in Rajasthan

Rajasthan: 80 साल के बुजुर्ग ने बहुओं से किया दुष्कर्म, नग्न अवस्था में घर में घूमता है, थाने पहुंचा परिवार

Sun, 30 Oct 2022 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Oct 2022 04:42 PM IST
सार

80 साल का बुजुर्ग ससुर लोको पायलट के पद से रिटायर है। बहुओं की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
father in law raped daughter in law alwar in Rajasthan
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर में एक शर्मशार करने वाला मामले सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग पर उसकी दो बहूओं ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और कई उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं का कहना है कि उनका 80 साल का बुजुर्ग घर में नग्न अवस्था में घूमता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह मोहल्ले में भी इसी तरह घूमने लग गया है। विरोध करने आरोपी घर का बिजली और लाइट कनेक्शन काटन की धमकी देता है। दोनों बहुओं की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में बहुओं ने बताया कि उनका 80 साल का बुजुर्ग ससुर लोको पायलट के पद से रिटायर हुआ है। कुछ साल पहले उनकी सास की मौत हो गई। इसके बाद से ससुर उन पर गंदी नजर रखने लगा। कई बार उसने डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी और उसके डर के कारण यह बात उन्होंने अपने पतियों को नहीं बताई, लेकिन समय से साथ-साथ उसकी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन


पीड़िताओं ने बताया कि उनका ससुर उनके सामने पूरी तरह से नग्न हो जाता है। मोहल्ले की लड़कियों और महिलाओं के सामने भी वह कभी भी कपड़े उतार देता है। परिवार के लोगों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिर में तंग आकर परिवार वालों के उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed