फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father commits suicide in Barmer before 15 hours of daughter marriage

Rajasthan: शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी से 15 घंटे पहले पिता ने लगाई फांसी

Sat, 09 Jul 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 09 Jul 2022 08:29 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि मृतक किसान था। उसने पारिवारिक कलह के कारण खेजड़ी के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Father commits suicide in Barmer before 15 hours of daughter marriage
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर में बेटी की शादी से महज 15 घंटे पहले पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह में पिता ने अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक हेमाराम की बेटी अणसी की शादी थी। शनिवार शाम को बरात बिशाला गांव से आने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था। किसान की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। मृतक किसान के सात बच्चे हैं। इसमें पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। दो लड़कियों की शादी पहले कर दी थी। शनिवार को तीसरी लड़की की शादी थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बाड़मेर जिले के रामसर लाबराऊ गांव का है। हेमाराम (48) पुत्र ताराराम शुक्रवार को सुबह घर से कहकर निकला की वह खेत में काम करने जा रहा है। पड़ोसी खेत के घमंडाराम जब अपने खेत में जा रहा था, तब उसने हेमाराम का शव खेजड़ी के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जिसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed