फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   father and m aternal uncle sold 6-month-old baby for 1.60 lakhs in Udaipur

Udaipur: पिता और मामा ने छह महीने के बच्चे को 1.60 लाख में बेचा, बिलखती मां पुलिस के पास पहुंची तो हुआ भंडाफोड़

Tue, 08 Mar 2022 12:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:02 PM IST
सार

उदयपुर में पुलिस ने 6 महीने के मासूम के बच्चे को बेचने के आरोप में पिता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
father and m aternal uncle sold 6-month-old baby for 1.60 lakhs in Udaipur
बच्चा बेचने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर में दिल को झोकझोरने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने गरीबी से तंग आकर अपने 6 महीने के बच्चे को बेचने के लिए मामा को सौंप दिया। जिसने बच्चे को दलाल के हाथों 1.60 लाख में बेच दिया। 

विज्ञापन


कोटडा गड़ी गुजरात निवासी तारी बेन उर्फ पारी बेन पत्नी सेजु भाई ने एसपी कार्यालय में एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि वो करीब 2 महीने पहले वह अपने पीहर गांव सड़ा थाना कोटड़ा गई थी। वह सो रही थी, तभी उसके 6 महीने बच्चे को उसका भाई चंदू कहीं ले गया। जिसके बाद उसका बच्चा मिला ही नहीं है। पीड़ित मां की रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया और राम चौरडिया के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कोटड़ा पवन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने बच्चे के मामा चंदू से पूछताछ की तो पूरे मामला का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

 

पुलिस रिमांड पर सभी आरोपी

पुलिस ने बच्चे के पिता सेजू भाई पुत्र कीरा भाई निवासी कोटडा गड़ी जिला साबरकांठा गुजरात, मामा चंदू पुत्र लाडू निवासी सड़ा थाना कोटडा, दलाल सुरेश पुत्र नूरिया निवासी पहाड़ी थाना कोटड़ा, अमृत भाई पुत्र वादिरा भाई निवासी खेरोज जिला साबरकांठा और बच्चे के खरीददार विजय दवे पुत्र कांतिलाल निवासी कल्याणपुरा बाड़मेर हाल बनाड़ वाड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने गुजरात के खेड़ा ब्रह्मा से बच्चे को दस्तयाब कर उसकी मां को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे हुई मासूम की सौदेबाजी

मुख्य आरोपी बच्चे का पिता सेजू भाई ने बताया कि 6 बच्चे होने के कारण वह पालन पोषण नहीं कर पा रहा था। उसने अपने साले चंदू पारगी को अपने सबसे छोटे 6 महीने के बच्चे को बेचने के लिए पार्टी ढूंढने के लिए कहा। चंदू ने अपने परिचित सुरेश से संपर्क किया। जिसने अपने परिचित नंदा से संपर्क किया। नंदा ने गुजरात निवासी अमृत भाई को बच्चे के बारे में बताया। अमृत भाई गुजरात के खेड़ा ब्रह्मा में धन वर्षा सोसायटी में काम करता था। सोसायटी में रहने वाली अमीबेन ने अमृत को कुछ समय पहले बताया था कि उसकी रिश्तेदारी में भाई विजय दवे को बच्चे नहीं हो रहे और वह बच्चा को गोद लेना चाह रहा है। इस पर अमृत भाई ने विजय दवे को अंबाजी बुलाकर 1.60 लाख में बच्चे को बेच दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed