{"_id":"638097f5562013166369df18","slug":"fatehpur-coldest-in-rajasthan-5-degrees-temperature-kota-rajasthan-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दो जिलों में तापमान पांच डिग्री, कोटा में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, जानें अगले दो दिन क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दो जिलों में तापमान पांच डिग्री, कोटा में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, जानें अगले दो दिन क्या होगा?
Fri, 25 Nov 2022 03:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
पांच डिग्री तापमान के साथ चूरू और फतेहपुर भले ही सबसे सर्द रहे हों, लेकिन रिकॉर्ड कोटा में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस साल बाद गुरुवार को कोटा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राजस्थान के चूरू और फतेहपुर में न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। अगले 48 घंटे प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में और सर्दी बढ़ सकती है। यहां के तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में न्यूनतम यानी रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इससे लोगों को रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का अहसास हो रहा है। गुरुवार को चूरू और फतेहपुर में रात का तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा करौली में 6.7 डिग्री, माउंट आबू में 6.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4 डिग्री, पिलानी, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 8.0 डिग्री, नागौर में 8.2, कोटा में 8.5, ढोलपुर में 8.6 और गंगानगर में 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण बीते तीन-चार दिन से प्रदेश के ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटे में प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड तोड़ सर्दी कोटा में
पांच डिग्री तापमान के साथ चूरू और फतेहपुर भले ही सबसे सर्द रहे हों, लेकिन रिकॉर्ड कोटा में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस साल बाद गुरुवार को कोटा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यहां नवंबर महीने में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इससे पहले कोटा में 2012 में इस महीने में सिर्फ एक बार पारा 10 डिग्री से नीचे गया है।