फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fatehpur Coldest In Rajasthan 5 Degrees Temperature kota Rajasthan weather

Rajasthan: दो जिलों में तापमान पांच डिग्री, कोटा में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, जानें अगले दो दिन क्या होगा?

Fri, 25 Nov 2022 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

पांच डिग्री तापमान के साथ चूरू और फतेहपुर भले ही सबसे सर्द रहे हों, लेकिन रिकॉर्ड कोटा में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस साल बाद गुरुवार को कोटा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Fatehpur Coldest In Rajasthan 5 Degrees Temperature kota Rajasthan weather
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राजस्थान के चूरू और फतेहपुर में न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। अगले 48 घंटे प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में और सर्दी बढ़ सकती है। यहां के तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने का अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में न्यूनतम यानी रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इससे लोगों को रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का अहसास हो रहा है। गुरुवार को चूरू और फतेहपुर में रात का तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा करौली में 6.7 डिग्री, माउंट आबू में 6.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4 डिग्री, पिलानी, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 8.0 डिग्री, नागौर में 8.2, कोटा में 8.5, ढोलपुर में 8.6 और गंगानगर में 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण बीते तीन-चार दिन से प्रदेश के ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटे में प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड तोड़ सर्दी कोटा में
पांच डिग्री तापमान के साथ चूरू और फतेहपुर भले ही सबसे सर्द रहे हों, लेकिन रिकॉर्ड कोटा में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस साल बाद गुरुवार को कोटा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यहां नवंबर महीने में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इससे पहले कोटा में 2012 में इस महीने में सिर्फ एक बार पारा 10 डिग्री से नीचे गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed