{"_id":"63c63465c55e723eb5308bae","slug":"farmers-upset-due-to-cold-wave-flowing-in-churu-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में शीतलहर का प्रकोप, खेतों में जमी बर्फ, किसानों को सता रहा पाला पड़ने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में शीतलहर का प्रकोप, खेतों में जमी बर्फ, किसानों को सता रहा पाला पड़ने का डर
Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
सार
माइनस में चल रहे तापमान के कारण चूरू के तारानगर और आसपास के किसानों को फसलों में पाला पड़ने का डर सताने लगा है। खेतों और जमीन पर जमी बर्फ किसानों की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
खेत में जमी बर्फ
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तारानगर क्षेत्र में लगातार सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर से लोगों को की हालत खराब है। वहीं, किसानों को फसलों में पाला पड़ने का डर सताने लगा है। मंगलवार सुबह तारानगर तहसील के साहवा सहित कई गांव में बर्फ जम गई। सुबह नौ के बजे बाद भी पेड़ों और जमीन पर बर्फ जमी रही।
विज्ञापन
तापमान माइनस में आने के कारण कई जगहों पर पेड़, पौधों पर फसलों की पत्तियों पर बर्फ जमी नजर आई। खेतों में फसलों, पानी के कुंड, पेड़ की टहनियों, कार की छतों, बाइक की सीटों, प्लास्टिक के टबों और खेतों में पाइप की लाइनों पर बर्फ जम गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2. 5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बाजारों में पसरा सन्नाटा
इधर कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि फसलों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इसलिए किसानों को पाला पड़ने से फ़सले खराब होने की चिंता सताने लगी है। सर्दी का सितम इतना है कि जहां बाजारों में सुबह से ही लोगों चहल-पहल शुरू हो जाती थी वहीं अब शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यही हाल शाम को भी देखने को मिलता देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजार अब जल्दी ही बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन