फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmer dies of cold in Baran yellow alert in 13 districts of Rajasthan

कहर बरपाती सर्दी: बारां में किसान की ठंड लगने से मौत, राजस्थान के 13 जिलों में येलो अलर्ट

Mon, 09 Jan 2023 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 04:58 PM IST
सार

राजस्थान के बारां जिले में ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई। फसल की सिंचाई करने खेत में पहुंचे किसान को ठंड लग गई, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer dies of cold in Baran yellow alert in 13 districts of Rajasthan
किसान की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में भीषण ठंड और हाड़ कंपाती शीतलहर का सितम जारी है। बारां जिले में जलवाड़ा क्षेत्र के खल्दा गांव में शनिवार रात किसान की जान ले ली। बताया जा रहा है, किसान अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। तभी तेज सर्दी लगने से उसकी तबियत बिगड़ी और रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक किसान के बेटे महावीर नागर ने बताया, सिंचाई करने के लिए खेत में गए थे। सर्दी लगने के बाद उनकी हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक किसान के पास करीब 12 बीघा कृषि भूमि थी, इसके अलावा वह अपने भाई की जमीन पर खेती किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसके अलावा हाड़ कंपा देने वाली ठंड से भीलवाड़ा में एक किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन


इन जिलों में येलो अलर्ट जारी...
मौसम विभाग की तरफ से अलवर, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झुझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में सर्दी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रविवार से शीतलहर में थोड़ी राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री से बढ़कर दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed