फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmer died due to cold in Bhilwara Rajasthan Weather Update today

Rajasthan Weather : जानलेवा सर्दी ! भीलवाड़ा में किसान की ठंड से मौत, रात में खेत की रखवाली के दौरान तोड़ा दम

Sun, 08 Jan 2023 10:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 Jan 2023 10:57 AM IST
सार

राजस्थान में सर्दी अब जानलेवा होने लग गई है। भीलवाड़ा के एक किसान की रात में खेत में फसलों की रखवाली के दौरान ठंड लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer died due to cold in Bhilwara Rajasthan Weather Update today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में भीषण ठंड और हाड़ कंपाती शीतलहर ने एक किसान की जान ले ली। भीलवाड़ा के शाहपुरा थाना इलाके के अरनिया घोड़ा के रहने वाले जमुना लाल बैरवा की सर्दी के कारण मौत हो गई। 44 साल का जमुना लाल बैरवा शनिवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। रात को बहुत ज्यादा सर्दी लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


किसान को शाहपुरा के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भीलवाड़ा में एक दिन पहले शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस चला गया था।

विज्ञापन

रबी फसलों की सिंचाई के लिए दो ब्लॉक रात में पानी दे रहीं डिस्कॉम कंपनियां

राजस्थान डिस्कॉम के निर्देश पर प्रदेश के तीनों बिजली कंपनियां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रदेश में किसानों को रात में 2 ब्लॉक में पानी दे रही हैं, जबकि दो ब्लॉक दिन के रखे गए हैं।  रात को 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक और रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रबी फसली सीजन में कृषि कनेक्शन को सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई देने के तय किए गए हैं। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। शीतलहर के पीक आवर्स में किसानों को खेत में पानी देने और पानी छोड़ने के बाद पम्प बंद करने जाना पड़ रहा है। खेतों में अलग-अलग क्यारियां और मेडबंदी खोलने-बंद करने के दौरान फ्रॉस्ट बाइट का खतरा किसानों पर सबसे ज्यादा मंडरा रहा है लेकिन सरकार और बिजली विभाग का प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं । सर्दी के मौसम में किसानों को दिन में पूरी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोबनेर में -2.5, फतेहपुर में -1.8, चूरू में 0 डिग्री न्यूनतम तापमान

जयपुर के जोबनेर में -2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।  फतेहपुर-सीकर में -1.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 0, पिलानी में 0.6, सीकर में 1, बीकानेर में 2, करौली में 1.2, बारां-अंता में 1.6, कोटा में 3.7, संगरिया-हनुमानगढ़ में 4.2, उदयपुर-डबोक में 7.4, अजमेर में 6.4, जयपुर में 4.4, जोधपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।


पश्चिमी विक्षोभ से आज से बढ़ेगा हल्का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शेखावाटी इलाके को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर शनिवार को दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा -1 डिग्री से बढ़कर 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। जयपुर ज़िले के जोबनेर में तापमान लगातार चौथे दिन माइनस में माइनस में रह है। जहां माइनस 2.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार-पांच दिन शीतलहर से हल्की राहत की उम्मीद है 12 जनवरी को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। विक्षोभ गुजरने के बाद फिर से सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed