Churu: प्रेम विवाह करने पर परिवार दे रहा जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा
चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर एक जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली लेकिन अब परिजन जान से मारने की धमकी दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू में एक युवक-युवती का प्रेमविवाह करना घरवालों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। परिजनों से धमकी मिलने के बाद नवविवाहित जोड़ा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जिले के गांव बास धेतरवाल निवासी पंकज जाट और आरती सुथार की पांच साल पहले बीकानेर के डूंगर कॉलेज में जान पहचान हुई। मुलाकातों का दौर शुरू हुआ, जो प्यार में बदल गया लेकिन जब परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता लगा तो उनको यह नागवार गुजरा की उन्होंने अपनी ही बेटी को घर में कैद कर लिया। परिजन युवती को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। प्रेमी को इस बात की भनकर लगी तो वह युवती को घर से लेकर भाग गया।
एसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाने आए पंकज जाट ने बताया कि उन्होंने छह मार्च को घर से भाग कर गाजियाबाद चले गये। सात मार्च को आर्य मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली और शाम को दिल्ली आ गये। शादी की सूचना कोर्ट के नोटिस के द्वारा परिजनों को दे दी।
आरती ने परिवार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
आरती का कहना है कि परिवार के लोगों को शादी की सूचना दी तो उन्होंने कहा कि हम दोनों को हीं नहीं अपनायेंगे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि परिवार के लोगों को जब प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। न तो बाहर जाने देते और नहीं किसी से मिलने देते। फिर भी नहीं डरी तो परिवार के लोग मुझे शारीरिक और मानसिक टॉर्चर करने लगे। वर्तमान समय में आरती बीएड सैकेंड ईयर की स्टूडेंट है। जबकि पंकज एलएलबी के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि पंकज का एयरफोर्स में सलेक्शन भी हो गया था मगर वह गया नहीं।