फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fake police stationer caught in Jaipur many fake police ID cards including uniform recovered

Rajasthan: जयपुर में पकड़ा गया नकली थानेदार, डोडा पोस्त ठेका, बीयर बार लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगता था

Tue, 11 Apr 2023 10:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में एक नकली पुलिस थानेदार पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2 स्टार लगी पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी, पुलिस का आईडी कार्ड, पुलिस कमिश्नरेट और अन्य सरकारी विभागों के लेटर पैड, सील-मोहरें और मोबाइल भी बरामद हुए हैं। संजय सर्किल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Fake police stationer caught in Jaipur many fake police ID cards including uniform recovered
पुलिस गिरफ्त में फर्जी थानेदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी थानेदार से प्रारम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ है उसके खिलाफ 24 से ज़्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर की कार्यवाही कर रही है। इससे कई और भी वारदातें खुलने की संभावना है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) IPS राशि डोगरा IPS ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में नकली पुलिस अधिकारी बनकर घूमने वालों की शिकायतें मिली थीं।

विज्ञापन


जिसके संबंध में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर -11) धर्मेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर उत्तर नरेन्द्र कुमार RPS के सुपरविजन में मोहम्मद शफीक खान पुलिस इंस्पेक्टर थानाधिकारी संजय सर्किल के नेतृत्व एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों, एक्साइज कमिश्नर की मोहर, लेटर हेड और फर्जी लाइसेंस भी मिले
पुलिस की इस गठित टीम ने लगातार कोशिश करते हुए परम्परागत पुलिसिंग और अपने इंफॉर्मेशन सिस्टम से जानकारियाँ हासिल की। जिसके आधार पर थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने मंगलवार को जयपुर में स्टेशन रोड पर टेलर की दुकान पर पुलिस यूनिफॉर्म लेने आए शख्स से पूछताछ की और चेक किया, तो उसके पास पुलिस अधिकारियों के लेटर पेड, एक्साइज कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, एसपी बाड़मेर की सील, मोहर और डोडा पोस्त की दुकानों के फर्जी लाइसेंस सहित पुलिस का फर्जी पहचान पत्र आदि मिले। जिनको जब्त कर FIR संख्या 84/2023 धारा 419,170 IPC में दर्ज की गई। अभियुक्त के साथ गिरोह में दो- तीन सदस्य और शामिल हैं।अनुसंधान जारी है और कई वारदात खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता
गिरफ्तार आरोपी कालुराम पुत्र कस्तुरी लाल ओड राजपूत है। 36 साल का यह आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर के घड़साना में पुलिस थाना रावला इलाके के गाँव-चक 1-एस के एमए का रहने वाला है।

अभियुक्त के पास मिली सामग्री
आबकारी विभाग उदयपुर, कृषि और किसान कल्याण विभाग दिल्ली, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर, भष्ट्राचार निरोधक विभाग, जेनपेक्ट, HDFC BANK इत्यादि के लेटर पेड, डोडा पोस्त की दुकानों के फर्जी लाइसेंस सहित गोल मोहर, सील मोहर, स्टाम्प, पुलिस विभाग के पहचान पत्र , पुलिस थानेदार की वर्दी, कैप,मोबाइल वगैरह मिले हैं।


वारदात का तरीका
आरोपी पुलिस अधिकारी की वर्दी में लोगों से मिलकर उन्हें विश्वास में लेकर डोडा पोस्त औरबीयर बार के लाईसेंस जारी करवाने और कृषि लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है। खुद को थानेदार बताकर लोगों को पुलिस के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क बताकर और अन्य विभागों के लेटर पैड, स्टाम्प, मोहर दिखाकर उनका काम करवाने की बात कह कर झांसा देकर ठगी करता है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed