फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Exploration of smuggling of illegal explosives in Jaipur, action of SOG

जयपुर में अवैध विस्फोटक की तस्करी का खुलासा, एसओजी की कार्रवाई 

Fri, 24 Mar 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 24 Mar 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
Exploration of smuggling of illegal explosives in Jaipur, action of SOG
accused in smuggling case - फोटो : Vishnu Sharma
एसओजी जयपुर की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई कर जयपुर शहर में अन्तरर्राज्यीय स्तर पर अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने गलतागेट इलाके में एक गोदाम पर छापा मारकर वहां खड़े एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया है। मामले में गोदाम मालिक और एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एडीजी उमेश मिश्रा के मुताबिक एसओजी को सूचना मिली थी कि गंगेश्वर नगर, गलता गेट जयपुर में एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लाई जा रही है, जो कि विभिन्न आपराधिक कार्यों में इस्तेमाल की जाऐगी। सूचना पर आईजी दिनेश एमएन के निर्देशन पर इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा। जिन्होंने गंगेश्वर नगर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


जहां एक गोदाम पर एक ट्रक खड़ा मिला। संदेह होने पर ट्रक की तिरपाल हटाने पर 225 कट्टे अमोनियम नाईट्रेट के मिले तथा गोदाम में तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विस्फोटक मिला। जिसमें 2600 डेटोनेटर, 204 जिलेटिन की छड़ें व लगभग 1800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अन्तरर्राज्यीय स्तर पर अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी में लिप्त

Exploration of smuggling of illegal explosives in Jaipur, action of SOG
अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी - फोटो : Vishnu Sharma
एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोदाम का मालिक गिर्राज शर्मा पुत्र देवीसहाय शर्मा है। वह जी-24, सरस्वती नगर, गैटोर रोड जगतपुरा में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी ट्रक ड्राईवर हंसराज मीणा पुत्र प्रभूलाल मीणा है, जो कि मलारना चौड़, सवाई माधोपुर का रहने वाला है। 

आईजी एसओजी दिनेश एमएन ने बताया कि एसओजी थाने पर हुई पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी गिर्राज शर्मा अन्तरर्राज्यीय स्तर पर अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पूछताछ में गिरोह से जुड़े हुये अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed