फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ex mla bl kushwaha admit in icu

सीने में दर्द के चलते भाजपा प्रत्याक्षी के पति व पूर्व विधायक कुशवाह आईसीयू में

Tue, 21 Mar 2017 09:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
ex mla bl kushwaha admit in icu
पूर्व विधायक बीएल कुशवाह
चर्चित नरेश कुशवाह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे धौलपुर के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को मंगलवार को सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर अस्पताल के पीएमओ जनार्दन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद में जिला जेल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत के चलते आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। कडी सुरक्षा में कुशवाह का उपचार किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि कुशवाह फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में हैं तथा उनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनके स्वास्थ्य तथा बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धौलपुर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक बीएल कुशवाह को जिला एवं सैशन कोर्ट ने 8 दिसबंर 2016 को नरेश हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से ही कुशवाह धौलपुर जिला कारागार में बंद हैं। कुशवाह की राज्य विधानसभा की सदस्यता रदद होने के बाद में धौलपुर विधानसभा पर उप चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव के तहत नौ अप्रेल को मतदान होना है। भाजपा ने कुशवाह की पत्नी शोभारानी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed