{"_id":"6274eb1dde27c5206c753477","slug":"emergency-landing-of-indigo-flight-at-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Fri, 06 May 2022 03:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 03:02 PM IST
सार
यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद चंडीगढ़ से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यह विमान चंडीगढ़ से मुंबई जा रहा था। इस दौरान विमान में बैठे एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवा कर उसे एंबुलेंस की सहायता अस्पताल भेजा गया। यात्री का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंडिगो की एक फ्लाइट ने सुबह 6:15 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान भरी। रास्ते में शुभम नाम के यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया। सुबह 7 बजे के करीब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद बीमार यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 20 मिनट बाद फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले 20 अप्रैल को एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। किशनगढ़ से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठे एक यात्री पर गर्म पानी गिर गया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन