फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   emergency landing of indigo flight at jaipur airport

Rajasthan: यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 06 May 2022 03:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 03:02 PM IST
सार

यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद चंडीगढ़ से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
emergency landing of indigo flight at jaipur airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यह विमान चंडीगढ़ से मुंबई जा रहा था। इस दौरान विमान में बैठे एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवा कर उसे एंबुलेंस की सहायता अस्पताल भेजा गया। यात्री का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंडिगो की एक फ्लाइट ने सुबह 6:15 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान भरी। रास्ते में शुभम नाम के यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया। सुबह 7 बजे के करीब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की  लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद बीमार यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 20 मिनट बाद फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


इससे पहले 20 अप्रैल को एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। किशनगढ़ से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठे एक यात्री पर गर्म पानी गिर गया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed