फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephants attacked a woman who went to the forest of Jaisinghnagar

Shahdol: जयसिंहनगर के जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड, पत्ती तोड़ने गई महिला को कुचला, हालत नाजुक

Fri, 19 May 2023 02:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 May 2023 02:00 PM IST
सार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में पहुंचे हाथियों के झुंड ने महिला पर किया हमला। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर हाथियों का खदेड़ा। महिला को अस्पताल में कराया भर्ती।

विज्ञापन
Elephants attacked a woman who went to the forest of Jaisinghnagar
जंगल में घूमता हाथी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में फिर हाथियों की आवाजाही शुरू हो गई है। एक साल में लगातार हाथी कई बार इस क्षेत्र से गुजर चुके हैं। पिछले साल जयसिंहनगर क्षेत्र में छह लोगों की हाथी के कुचलने से मौत भी हो गई थी। छत्तीसगढ़ से बांधवगढ़ का जंगल लगा हुआ है, इसी वजह से हाथी बांधवगढ़ से छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ से बांधवगढ़ इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। रास्ते में पड़ने वाले गांव में आतंक हाथी मचाते हैं। 

विज्ञापन


आज शुक्रवार की तड़के भी हाथियों का एक दल यहां पहुंचा और पत्ती तोड़ने गई महिला को कुचलकर गंभीर घायल कर दिया है। गनीमत रही कि महिला के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे हाथी देखकर लोगों ने तेज आवाज में चिल्लाना शुरू किया, जिसकी वजह से हाथी आगे की ओर बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामकली उर्फ सुरतिया पति राम नारायण उम्र 60 वर्ष झंडी टोला के जंगल में अपने साथियों के साथ पत्ती तोड़ने गई थी। उसी दौरान छह हाथियों का दल जंगल में पहले से ही मौजूद था। उनकी चपेट में रामकली आ गई। रामकली के पैर में हाथी ने अपना पैर रख दिया, जिसकी वजह से उसका पैर पूरी तरीके से खून से लथपथ हो गया है, तभी मौजूद लोगों ने तेज आवाज में हल्ला किया, जिसकी वजह से हाथी का झुंड बाशा जंगल की ओर बढ़ गया है। 

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। घटना की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला रहे हैं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed