{"_id":"6272773d2e9f3d7dcc60a122","slug":"electric-scooty-caught-fire-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सड़क पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में भड़की आग, कुछ ही देर में जलकर हुई खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सड़क पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में भड़की आग, कुछ ही देर में जलकर हुई खाक
Wed, 04 May 2022 06:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 06:23 PM IST
सार
अजमेर के केकड़ी में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। इससे पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। स्कूटी में आग क्यों लगी इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
इस तरह जल गई स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के केकड़ी में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। घटना से सब्जी मंडी इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने के कारण स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक युवक केकड़ी सब्जी मंडी में फूल रखकर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धुआं उठने का एहसास हुआ। उसने स्कूटी को किनारे रोका और जांच पड़ताल करने लगा। इस दौरान स्कूटी में एक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बार स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन