फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Elections will be held simultaneously in 250 bar associations in Rajasthan state

Rajasthan: प्रदेश में 250 बार एसोसिएशन में एक साथ होंगे चुनाव, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला

Fri, 25 Aug 2023 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 25 Aug 2023 09:15 AM IST
सार

हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिसंबर सेकेंड वीक के शुक्रवार को वोटिंग होगी और शनिवार को वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Elections will be held simultaneously in 250 bar associations in Rajasthan state
कोर्ट परिसर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में बार एसोसिएशन के चुनाव एक ही दिन कराने का निर्णय लिया है।  प्रदेश के सभी 250 रजिस्टर्ड बार एसोसिएशन के चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगे।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक दिसंबर सेकेंड वीक के शुक्रवार को वोटिंग होगी और शनिवार को वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायाधीश एजी मसीह की डिविजनल बेंच ने गुरुवार को मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला किया। सुनवाई में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से पूछा गया कि क्या BCR प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में एक ही दिन तय कर चुनाव कराने की मंशा रखती है। 
विज्ञापन


इस पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एडवोकेट प्रतीक कासलीवाल ने कोर्ट को बताया कि साल 2013 में नियम भी बनाए गए थे। जिसे लेकर बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वर्ष 2017 में हाईकोर्ट ने बीसीआर के नियम रद्द कर दिए थे। उन्होंने बताया कि सभी बार एसोसिएशन के संविधान अलग अलग हैं। ऐसे में बीसीआर के नियम उन सभी  पर थोपे नहीं जा सकते हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से ही आग्रह किया कि वे ही इस पर कोई फैसला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही बार में कर सकते हैं वोट कास्ट
दी बार एसोसिएशन ऑफ जयपुर के चुनाव भी 28 अगस्त को होने थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ये चुनाव एक बोर्ड, एक बार के नियम के तहत कराए जा रहे थे। नियमों के तहत एक वकील एक बार में ही वोट कर सकता है, यानी किसी वकील ने किसी एक बार में वोट कास्ट किया है, तो वह दूसरी बार में वोटिंग नहीं कर सकता है। 


एक लाख 4 हजार के करीब एकवोकेट्स बीसीआर में रजिस्टर्ड हैं
हाईकोर्ट ने इसके समाधान के लिए अब बार एसोसिएशन के चुनाव एक तारीख को ही कराने का फैसला किया। राजस्थान में 250 बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड हैं। इसमें हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट, आयोगों की बार समेत अन्य हैं। कुल एक लाख 4 हजार के करीब एकवोकेट्स बीसीआर में रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed