फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   elder brother murder younger in land dispute in Udaipur

Murder in Udaipur: जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या की, शादी की खुशियां मातम में बदली

Mon, 09 May 2022 05:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 05:55 PM IST
सार

उदयपुर में घर में भाई की शादी थी, इसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
elder brother murder younger in land dispute in Udaipur
भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी। घर में शादी का समारोह चल रहा था। इसीबीच दोनों भाई में लड़ाई हो गई। जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे के सिर पर लट्ठ मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना अधिकारी परमेश्वर पाटीदार के अनुसार केसरा पिता वेला मीणा निवासी मानपुर फला पिपलापानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। एक की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर बेटे की सोमवार को शादी होने जा रही थी कि रविवार को जमीन विवाद के चलते शंकर और मानिया की आपस में लड़ाई हो गई। जिस पर मानिया ने शंकर के सिर पर लट्ठ दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सलूम्बर स्थित मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद पिता की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। भाई की हत्या के आरोपी भाई मानिया को पुलिस ने जंगल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed