फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight miscreants arrested in five districts Of Rajasthan

पांच जिलों में आठ बदमाश गिरफ्तार: झालावाड़ में वाहन चोर गिरोह का खुलासा और गंगानगर में पकड़ाया पंजाब का तस्कर, जानें कहां क्या हुआ

Sat, 29 Jan 2022 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़\श्रीगंगानगर\चूरू\करौली\सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़\श्रीगंगानगर\चूरू\करौली\सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jan 2022 03:08 PM IST
सार

अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए कई जिलों की पुलिस विशेष अभियान चला रही है। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Eight miscreants arrested in five districts Of Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने चार पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास दो गाड़ियां भी बरामद की गईं हैं। जानकारी के अनुसार एक फरियादी ने गढ़ परिसर से सेंट्रो कार चोरी होने की शिकायत थाना कोतवाली पुलिस से की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने झालावाड़ निवासी शाहिद और आसिफ गिरफ्तार किया। उनके द्वारा चुराई गई सेंट्रो कार और एक टोचन करने वाली गाड़ी को रिछवा कस्बे से जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


श्रीगंगानगर: 1.900 किलो अफीम जब्त
थाना सदर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.900 किलो अफीम बरामद की है। तस्कर शुभम कुमार पुत्र सुखविंदर सिंह (26) थाना साहनेवाल जिला लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ 12 नवंबर से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार शाम को कार्यवाहक थाना अधिकारी सदर संदीप कुमार ने आरोपी को मोटर मार्केट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चूरू: दो अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी दबोचे
जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर तारानगर पुलिया और खेमाणा रोड से दो आरोपियों को दो अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकित कुमार पुत्र अशोक कुमार मेघवाल (19) और भाला राम मेघवाल पुत्र रामजीलाल (23) गांव लाखलान बड़ी थाना राजगढ़ के रहने वाले हैं। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी पिस्टल कहां से लगाए थे और उन्हें उसकी जरूरत क्या थी, यह जानने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली: लेडी डॉन रेखा साथी और दो हजार का इनामी पकड़ाया
श्रीमहावीरजी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे लेडी डॉन रेखा मीणा के साथी धर्म सिंह मीना को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि पूर्व में पुलिस गिरफ्त में आई रेखा मीना ने कुछ समय पहले अपने साथी अनुराग मीना, जेईएन उर्फ धर्म सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर विरोधी गैंग के सरगना पप्पू उर्फ पीएल मीना निवासी भडक्या निवासी पर गोली चलवाई थी। मामले में धर्म मीना पुत्र रामकेश मीना (28) निवासी महस्वा पर थाना कुडगांव में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। फरार आरोपी पर दो हजार रुपए इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसे किरवाड़ा गांव में बने शराब ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।


सीकर: नाबालिग को अगवा करने वाला हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार
नाबालिग को अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता ने 25 जनवरी को सदर थाना में  बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने हिसार से नाबालिग को बरामद कर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed