{"_id":"6300e8104d073c2fdf117b6c","slug":"eight-members-of-family-get-ill-after-eating-curd-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning: दही खाने से परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Poisoning: दही खाने से परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी
Sat, 20 Aug 2022 07:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:26 PM IST
सार
स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर सभी को इलाज के लिए राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले में दही खाने से परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर सभी को इलाज के लिए राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महनसर का रहने वाला शमशेर खान ने गुरुवार रात को गांव की एक दुकान से 5 पैकेट दही लेकर आया था। जिसे खाने के बाद परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें महनसर निवासी शमशेर (35), अलीना (4), खेरुना, आमीना (56), जंगशेर खान (38), अमान (7), शाकिब (10), शाहरूख (24) और रूबिना (22) का स्वास्थ्य खराब हो गया। परिवार के जिन सदस्यों ने दही नहीं खाया था, उन्हें कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
शमशेर खान ने बताया कि गांव में कराए गए प्राथमिक इलाज के बाद भी सुधार नहीं होने पर शुक्रवार देर रात सभी को राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों का इलाज कर उनके सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन