फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight bookies arrested for betting on cricket

Jaipur: करोड़ों का सट्टा लगवाने वाले आठ सटोरिए गिरफ्तार, पांच लाख कैश समेत लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल बरामद

Mon, 06 Feb 2023 08:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Feb 2023 08:40 AM IST
सार

जयपुर की शिप्रा पथ थाना पुलिस ने हाईटेक तरीके से क्रिकेट पर करोड़ों रुपये का सट्टा करवाते हुए आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पांच लाख कैश, छह लैपटॉप, एक टैबलेट, 40 मोबाइल, दो रिकॉर्डर और हिसाब की डायरी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Eight bookies arrested for betting on cricket
शिप्रापथ थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के पुलिस उपायुक्त दक्षिण करन शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में श्रीधर कोनोई (34 साल) निवासी मुण्डलपुर मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, प्रकाश लालवानी ( 38 साल) निवासी रजत पथ, मानसरोवर जयपुर, सुरेश खंडेलवाल ( 51 साल) निवासी बरकत नगर जयपुर, विकास शर्मा (32 साल) निवासी अग्रसेन कॉलोनी-ए, बदरवास जयपुर, भीम सिंह (25 साल) निवासी  पादुकलां नागौर, सुभाष कुमार (38 साल) निवासी सिकरौली, बामनवास, सवाई माधोपुर, आलोक घीया (43 साल) निवासी बाबू का टीबा, रामगंज जयपुर, उमेश महाजन (42 साल) निवासी ग्रीन टावर कॉलोनी, दादी का फाटक, जयपुर के हैं।

विज्ञापन


करोड़ों का हिसाब, 40 मोबाइल, पांच लैपटॉप, हिसाब डायरी बरामद
इनके कब्जे से पांच लाख रुपये की नकदी, 6 लैपटॉप, एक टैबलेट, 33 एंड्रॉयड मोबाइल, सात की-पेड मोबाइल, दो रिकॉर्डर और हिसाब की डायरी बरामद किए गए हैं। इन सभी उपकरणों और नोटबुक डायरी में सट्टे का करोड़ों रुपये का हिसाब मिला है। सभी शिप्रा पथ थाना इलाके की देवाशीष बिल्डिंग में तीसरी फ्लोर पर क्रिकेट मैच पर लैपटॉप, सेल फोन और अन्य डिवाइस के जरिए सट्टा लगाने का धंधा कर रहे थे। पकड़े गए सेफरॉन नाम की आईडी से ऑनलाइन लोन लेकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।
विज्ञापन


टीम व्यूवर एप से दांव लगवाकर करते थे सट्टा खाईवाली
आरोपियों से पूछताछ से पता चला है कि वह 'टीम व्यूअर' एप से ऑनलाइन ई-वॉलेट के जरिए लोगों के करोड़ों रुपये दांव पर लगवा कर सट्टा खाईवाली कर रहे थे। सटोरिए हाईटेक तरीका अपनाते हैं, जिसका आसानी से पता नहीं लगाया जा सके। इस ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े कारोबारियों का पता लगाया जा रहा है। लाइन कहां से आ रही है और  सट्टा कौन-कौन लोग लगाते थे, उनकी पड़ताल भी पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed