{"_id":"6193f0325476921fec2065ca","slug":"earthquake-hits-rajasthan-pali-district-near-gujarat-border-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: राजस्थान-गुजरात सीमा पर भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता, उत्तरी दिल्ली में भी कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: राजस्थान-गुजरात सीमा पर भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता, उत्तरी दिल्ली में भी कांपी धरती
Tue, 16 Nov 2021 11:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली/नई दिल्ली।
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:23 PM IST
सार
आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
विस्तार
गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर आया।
विज्ञापन
आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था। बनासकांठा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे गुजरात में संपत्ति क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली : 2.8 तीव्रता का भूकंप
इधर, दिल्ली के उत्तरी क्षेत्र में 48 किमी की दूरी पर भूकंप के झटके महससू किए गए। एएनआई के अनुसार मंगलवार को रात करीब 10 बजे यह भूंकप आया। हालांकि इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सतह से 10 किमी नीचे 29.05 अक्षांश और 77.20 देशांतर पर केंद्रित था।
विज्ञापन