{"_id":"6346b96596bad36ad61d3a74","slug":"e-service-centers-to-be-built-in-21-court-complexes-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केंद्र, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी, मिलेगा यह फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केंद्र, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी, मिलेगा यह फायदा
Wed, 12 Oct 2022 06:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:26 PM IST
सार
न्यायालय परिसरों में ई-सेवा केंद्र स्थापित होने से लोगों को सुनवाई की अगली तारीख, निर्णयों और आदेशों की प्रतियां प्राप्त करने, मामलों की ई-फाइलिंग, ई-स्टांप पेपर की ऑनलाइन खरीदी सहित आदि में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के 21 न्यायालय परिसरों में ई-सेवा केंद्र स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ई-सेवा केंद्र बनाने के लिए 40.32 लाख रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से न्यायालय परिसरों में कम्प्यूटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन और मानव संसाधन सहित विभिन्न कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
यह ई-सेवा केंद्र अजमेर जिले के विजयनगर, अलवर, मंडावर (अलवर), चौहटन (बाड़मेर), तलेरा (बूंदी), सुजानगढ़ (चूरू), सांभर (जयपुर), विराटनगर (जयपुर), दूदू (जयपुर), पोकरण (जैसलमेर), जेजेबी न्यायालय (जैसलमेर), रानीवाडा (जालोर), झुंझुनूं, खेतड़ी, चिड़ावा (झुंझुनूं), ओसियां (जोधपुर), सोजत (पाली), राजसमंद, नाथद्वारा, राजसमंद जेजेबी और पारिवारिक न्यायालय परिसरों में स्थापित किए जाएंगे। ई-सेवा केंद्रों को स्थापित करना आम आदमी के न्याय तक पहुंचने के अधिकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि न्यायालय परिसरों में ई-सेवा केंद्र स्थापित होने से आमजन को अपने वाद की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख, निर्णयों और आदेशों की प्रतियां प्राप्त करने, मामलों की ई-फाइलिंग, ई-स्टांप पेपर की ऑनलाइन खरीद, जेल में रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए ई-मीटिंग की बुकिंग आदि में सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन