फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   DSP and CI suspended clashed in PM Modi public hearing in Mangarh Banswara

Rajasthan: पीएम मोदी की सभा में भिड़ गए थे DSP और सीआई, अनुशासन तोड़ने को लेकर अब सस्पेंड

Tue, 13 Dec 2022 01:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

पीएम मोदी की मानगढ़ जनसभा में डीएसपी और सीआई एक दूसरे से भिड़ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे। अब जांच में दोनों को दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
DSP and CI suspended clashed in PM Modi public hearing in Mangarh Banswara
इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह और डीएसपी विवेक सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए थे। पीएम की सभा में डीआईजी के सामने ही डीएसपी और सीआई एक दूसरे से भिड़ गए थे। अब झगड़ने वाले डीएसपी विवेक सिंह और इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजीपी उमेश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पीएम मोदी की सभा के दौरान डीएसपी विवेक सिंह और इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था। इस संबंध में दोनों ने लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद आईजी ने एएसपी अंजना सुखवाल के नेतृत्व में जांच कराने के निर्देश दिए थे। वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान पर दोनों को अनुशासनहीनता का दोषी माना गया है। निलंबन के दौरान विवेक सिंह का मुख्यालय पीएचक्यू और शैलेन्द्र का मुख्यालय डूंगरपुर पुलिस लाइन रहेगा।

विज्ञापन

क्या है मामला

बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा थी। सभा के दौरान कई जिलों की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। पब्लिक एंट्री वाले गेट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सा लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सिक्योरिटी ने कार्यक्रम के बाद रस्सा जमा कराने के लिए डीएसपी विवेक सिंह राव को कहा। राव की पोस्टिंग उदयपुर में अभय कमान में है। राव ने कहा कि सागवाड़ा CI शैलेंद्र सिंह चौहान और आंतरी (डूंगरपुर) थानाधिकारी देवेंद्र सिंह लोकल ही हैं। ये लोग मिलकर रस्सा जमा करा देंगे। थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने रस्सा जमा करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे से भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed