फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drunk Driver Drove School Bus Full of children In Jodhpur

Rajasthan: शराब के नशे में चालक ने दौड़ाई बच्चों से भरी स्कूल बस, बच्चे-टीचर चिल्लाते रहे, पर नहीं रोकी

Sat, 13 Aug 2022 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Aug 2022 03:08 PM IST
सार

परिजनों को बस चालक के शराब के नशे में होने की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। सभी ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। पुलिस ने बस को सीज कर दिया। साथ ही चालक श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।   

विज्ञापन
Drunk Driver Drove School Bus Full of children In Jodhpur
पांच बत्ती चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान ने रोकवाई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर में एक चालक शराब के नशे में बच्चों से भरी स्कूल बस को तेज रफ्तार में भगाने लगा। जिससे बस में बैठे बच्चे और शिक्षक घबरा गए। कई बार मना करने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इस दौरान बस कई बार सड़क पर चल रहीं गाड़ियों से टकराने से बची। यह देख बस में सवार बच्चे और शिक्षक चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर यातायात पुलिस के जवानों न बस रुकवाई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार दोपहर का है। शहर के लक्की इंटरनेशनल स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस चालक श्रवण बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। चालक के शराब के नशे में होने के कारण बस कई जगह सड़क पर चल रहे वाहनों से टकराते हुए बची। यह देखकर बस में सवार करीब 15 बच्चे और टीचर घबरा गए। उन्होंने चालक श्रवण से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और बस दौड़ाता रहा।
विज्ञापन




यह देखकर बस में सवार बच्चे और टीचर जोर-जोर से चिल्लाकर बस रुकवाने के लिए मदद मांगने लगे। बस शहर के पांच बत्ती चौराहे पर पहुंची तो वहां मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद बस को रुकवाया गया और बच्चों को सुरक्षित उतारा गया। बच्चों के साथ मौजूद टीचर ने उनके परिजनों ने कॉल कर उन्हे ला जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों को बस चालक के शराब के नशे में होने की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। सभी ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। पुलिस ने बस को सीज कर दिया। साथ ही चालक श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed