फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   driver burnt alive in Jodhpur National Highway Accident

Rajasthan: बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक

Mon, 28 Nov 2022 01:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Nov 2022 01:30 PM IST
सार

एक ट्रक में चावल का चूरी और दूसरे में केमिकल था। दोनों ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत होते ही भीषण आग लग गई। हादसे के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
driver burnt alive in Jodhpur National Highway Accident
जोधपुर बाड़मेर हाइवे पर हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर नेशनल हाइवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में टक्कर होने से दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक चालक जिंदा जल गया।
विज्ञापन


हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक में चावल की चूरी भरी थी। दूसरे ट्रक में केमिकल था। दोनों ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग ने तुरंत भीषण रूप ले लिया। इस कारण चालक को गाड़ी से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। सूचना पर छह से अधिक दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू  पाया गया।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके बाद बाड़मेर ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस ने गाड़ियों को हाइवे से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को पचपदरा की मोर्चरी में रखवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed